14 जुलाई 2023 को  Chandrayaan 3 को  सफलतापूर्वक लॉन्च  कर दिया है।

चंद्रयान 3 मिशन के लिए इसरो ने लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (LVM-3) पर भरोसा जताया है।  

चंद्रयान-3 को पृथ्वी की सतह से चांद तक पहुंचने में 42 दिन का समय लगेगा।  

चंद्रयान-3  23 अगस्त को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंड करेगा।  

इसरो इसकी लैंडिंग चांद के दक्षिणी ध्रुव में करवाना चाहता है।  

इसरो के स्पेसक्राफ्ट चंद्रयान-3 में मुख्य रूप से तीन मॉड्यूल - लैंडर, प्रपल्शन और रोवर मौजूद हैं। 

प्रपल्शन मॉड्यूल का काम इस स्पेसक्राफ्ट को पृथ्वी से चांद के ऑर्बिट में 100km तक पहुंचाना है।  

लैंडर अपने साथ RAMBHA-LP, ChaSTE और ILSA पेलोड ले जा रहा है 

मॉड्यूल एक पेलोड को भी साथ में ले जा रहा है जो चंद्रमा के ऑर्बिट से पृथ्वी के स्पेक्ट्रल और पोलिमेट्री माप लेगा। 

रोवर और लैंडर दोनों को चंद्रमा पर लगभग 14 दिनों तक काम करने के लिए डिजाइन किया गया है।