Aero India 2023 के आधिकारिक ऐप पर दी गई जानकारी के अनुसार, एक अमेरिकी 5वीं पीढ़ी का एफ-35 फाइटर जेट Aero India 2023 के लिए भारत में होगा और स्टैटिक और फ्लाइंग दोनों तरह के डिस्प्ले में भाग लेगा। अमेरिकी फाइटर जेट्स जैसे F-15, F-16, और F-18 जो भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना के साथ अनुबंध के लिए लुभाने की कोशिश कर रहा हैं, जो कि इस साल एयरो इंडिया 2023 में शामिल होंगे, अमेरिका का nuclear बमवर्षक B-1, जिसे दूसरी बार एयरो इंडिया में फिर से पेश किया जा रहा है।
Aero India 2023 : संयुक्त राज्य अमेरिका C-17 ग्लोबमास्टर विमान के साथ-साथ बोइंग KC-135 स्ट्रैटोटेंकर और C-40 क्लिपर भी ला रहा है, जो बोइंग 737 नेक्स्ट जनरेशन का एक मिलिट्री वर्शन है जिसका उपयोग कार्गो और यात्रियों को परिवहन के लिए किया जाता है।
Aero India 2023 : KC-040 हवाई ईंधन भरने वाले विमान का भी उल्लेख है, जो कि विदेशी सैन्य बिक्री कार्यक्रम (FMS) के तहत भारत को पेश किया जाने वाला बोइंग KC-46 पेगासस सैन्य हवाई ईंधन भरने वाला विमान हो सकता है।